{"_id":"5d56a6d78ebc3e89aa73d620","slug":"thing-like-bomb-found-near-kartarpur-railway-station-bluetooth-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः करतारपुर रेल लाइन पर बमनुमा स्पीकर मिलने से सनसनी, सेना के कपड़े में लिपटा हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरः करतारपुर रेल लाइन पर बमनुमा स्पीकर मिलने से सनसनी, सेना के कपड़े में लिपटा हुआ था
Fri, 16 Aug 2019 06:38 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 16 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में करतारपुर रेलवे स्टेशन के निकट बने रेलवे के मकानों के पास पटरी पर बमनुमा वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। डॉग स्कवायड और पुलिस की टीम ने जब मौके पर जांच की तो वह एक ब्लूटूथ स्पीकर निकला। मौके पर सेना को भी बुलाया गया था।
शुक्रवार करीब दोपहर एक बजे करतारपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर कुछ लोगों को एक छोटा डिब्बा पड़ा दिखाई दिया। जिस पर सेना का कपड़ा लिपटा हुआ था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस के इंचार्ज धरमिंदर कल्याण मौके पर पहुंचे।
वहीं जालंधर से जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। इस दौरान बारिश भी शुरू हो गई। पुलिस और डॉग स्कवायड की टीमों ने बारिश के दौरान भी जांच पड़ताल जारी रखी। जांच के बाद यह डिब्बा एक ब्लूटूथ स्पीकर निकला।
विज्ञापन
डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी का कहना है कि ऐसी आशंका है कि सेना के किसी कर्मचारी का ब्लू टूथ स्पीकर ट्रेन से नीचे गिर गया, जिसको देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर सेना के जवानों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने साफ कर दिया कि यह बम नहीं है।