फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves caught with the help of CCTV, police interrogated them and released them within an hour

Zirakpur: सीसीटीवी देख पीड़ित ने खुद पकड़े चोर, पुलिस को सौंपा... पुलिस ने पूछताछ कर एक घंटे में ही छोड़ दिया

Mon, 11 Sep 2023 01:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 01:44 AM IST
सार

सचिन देवा ने बताया कि वह चोरी का पता लगने के बाद बेंगलूरू से घर पहुंचे। इसकी शिकायत पुलिस में दी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी तो उन्होंने खुद ही चोरों की तलाश करनी शुरू की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि जहां से घर में काम करवाने के लिए प्लंबर व मजदूर लिए थे उनमें से दो मजदूर चोर हैं

विज्ञापन
Thieves caught with the help of CCTV, police interrogated them and released them within an hour
सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

दो दिन पहले जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में स्थित गुलमोहर एवेन्यू सोसाइटी में एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इसकी शिकायत परिवार ने ढकोली पुलिस में दर्ज करवा दी लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस का काम करते हुए आसपास की सारी सीसीटीवी फुटेज इकट्ठी की और दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस ने चोरों को एक घंटा बिठाकर कुछ पूछताछ की और उन्हें वापस भेज दिया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार के सचिन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चोर बैग में चोरी का सामान ले जाता दिख रहा है। इस दौरान वहां मौजूद एक गार्ड ने उनसे पूछा था कि बैग में क्या है तो उन्होंने कहा था कि कुछ मोटरें हैं जिन्हें ठीक करवाने के लिए लेकर जा रहे हैं। इसके लिए वह ऑटो चालक से मोल भाव कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है। फिर भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। वह पिछले दो दिन से सोसाइटी के लोगों को साथ लेकर घंटों थाने में बैठकर निराश लौट आते हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पहले पंजाब टूरिज्म समिट ट्रेवल मार्ट का मोहाली मे आगाज, जुटी पर्यटन उद्योग से जुड़ीं हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि चोरों को यह कहकर छोड़ दिया है कि उनके पास कोई सामान नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनसे अच्छी तरह पूछताछ भी नहीं की। अब यदि ढकोली पुलिस ने उनकी सुनवाई न की तो वह उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत करेंगे।


प्लंबर पर शक निकला सही
सचिन देवा ने बताया कि वह चोरी का पता लगने के बाद जैसे ही बेंगलूरू से घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस में दी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी तो उन्होंने खुद ही चोरों की तलाश करनी शुरू की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि जहां से घर में काम करवाने के लिए प्लंबर व मजदूर लिए थे उनमें से दो मजदूर चोर हैं जिनके खिलाफ चोरी के पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस पर उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 

गुलमोहर एवेन्यू में हुई चोरी की शिकायत मेरे पास आई थी। जांच की जा रही है। सोसायटी के लोगों ने शक पर जिन दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में लगा कि वह चोर नहीं है, इस पर उन्हें छोड़ दिया है। किसी बेकसूर पर केस दर्ज नहीं किया जा सकता। मामले में जांच जारी है और जल्द ही असल चोरों को पकड़ लिया जाएगा। -अमरजीत सिंह, जांच अधिकारी, थाना ढकोली  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed