{"_id":"64fe7b2bb08e161fc300d016","slug":"first-punjab-tourism-summit-and-travel-mart-in-mohali-today-all-update-news-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पहले पंजाब टूरिज्म समिट ट्रेवल मार्ट का मोहाली मे आगाज, जुटी पर्यटन उद्योग से जुड़ीं हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पहले पंजाब टूरिज्म समिट ट्रेवल मार्ट का मोहाली मे आगाज, जुटी पर्यटन उद्योग से जुड़ीं हस्तियां
Mon, 11 Sep 2023 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:14 PM IST
सार
समिट के पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मान पर्यटन क्षेत्र और उद्योग पर आधारित ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन भी करेंगे। पर्यटन मंत्री ने पंजाब के लोगों को 12 सितंबर को ट्रेवल मार्ट में बढ़-चढ़कर शामिल होने की भी अपील की है।
विज्ञापन
पंजाब टूरिज्म समिट और ट्रेवल मार्ट का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में सोमवार को पहले पंजाब टूरिज्म समिट और ट्रेवल मार्ट का भव्य आगाज हुआ। सीएम भगवंत मान ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा भी मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि यह समिट 13 सितंबर तक चलेगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस समिट को लेकर देश के पर्यटन उद्योग में खासा उत्साह है। इससे पंजाब को भविष्य में बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ होगा। आयोजन मोहाली के सेक्टर-82 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: उपलब्धि: कार टी-सेल थैरेपी से कैंसर का इलाज करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना पीजीआई चंडीगढ़
विज्ञापन
समिट के पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मान पर्यटन क्षेत्र और उद्योग पर आधारित ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन भी करेंगे। पर्यटन मंत्री ने पंजाब के लोगों को 12 सितंबर को ट्रेवल मार्ट में बढ़-चढ़कर शामिल होने की भी अपील की है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस समिट में पर्यटन उद्योग के साथ जुड़े करीब 600 नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके साथ ही फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान पंजाब के लोक नाच की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सम्मी नाच, लुड्डी, झूमर, भंगड़े द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टर निवेदिता और भाई अवतार सिंह द्वारा संगीत की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा, जिनका विषय अमृतसर एज ए वेडिंग डेस्टिनेशन, हेरिटेज टूरिज्म, इको एंड फाॅर्म टूरिज्म, अमृतसर द हिंटरलैंड एंड क्लूनरी टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट टूरिज्म शामिल हैं।