{"_id":"62fd52a35351ce4ccb029781","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-house-in-sector-63-the-police-will-take-action-only-if-the-bid-will-be-stolen-chandigarh-news-pkl4597329144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 63 में चोरों ने घर का ताला तोड़ा, पुलिस बोली चोरी होगी तभी करेंगे कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 63 में चोरों ने घर का ताला तोड़ा, पुलिस बोली चोरी होगी तभी करेंगे कारवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-63 में चोरों ने एक घर में किराए पर रह रही युवती के कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। युवती रक्षाबंधन पर सिरसा स्थित अपने घर गई हुई थी। लौटने पर जब पता चला तो उसने मंगलवार को पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस ने दो टूक जवाब दे दिया कि चोरी होने पर कार्रवाई करेंगे। वारदात की सूचना के बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। युवती ने बताया कि दो महीने उसके भाई की बुलेट चोरी हुई थी, उसमें भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित युवती का नाम कविता है और वह सेक्टर-63 के एक मकान में सेकेंड फ्लोर के कमरे में अपने भाई के साथ किराए पर रहती है। उसने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर वह 11 अगस्त को अपने भाई के साथ सिरसा (हरियाणा) स्थित डबवाली मंडी के पास लगते अपने गांव गई थी। 16 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे जब वह लौटी को कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कुंडी उखाड़ने की कोशिश की गई थी।
तीन बार नहीं लगी कॉल, चौथी बार हुई पुलिस से बात
कविता ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में तीन बार कॉल की लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। चौथी बार एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया। कमरे का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की बात बताने पर पुलिसकर्मी ने कहा चोरी तो हुई नहीं, जब चोरी होगी तभी कार्रवाई करेंगे। कविता ने कहा कि छह जून को घर के नीचे से मेरे भाई की बुलेट चोरी हो गई थी, उसमें भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। कविता ने शिकायत दर्ज करवाने के लिए किसी पुलिसकर्मी को मौके पर भेजने को कहा। कविता ने बताया कि उनकी सोसाइटी के पास ही पीसीआरकर्मी गाड़ी में बैठे हुए थे लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने नहीं आया। बता दें कि 27 मार्च से अब तक शहर से 405 वाहन चोरी हो चुके हैं। इनमें 110 एक्टिवा और 35 से ज्यादा बुलेट चोरी हो चुके हैं। इसके अलावा थार, ट्रक, ऑटो, बाइक और अन्य कई वाहन चोरी हो चुके हैं।