फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves broke into houses in the city, stealing jewelry and cash worth lakhs

Chandigarh News: शहर के मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के गहने और नकदी चोरी

Thu, 29 Jun 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into houses in the city, stealing jewelry and cash worth lakhs
पंचकूला। शहर के दो स्थानों पर चोरों ने सूने मकान में सेंध लगा लाखों रुपये की चोरी की है। पुलिस दोनों मकान मालिकों की शिकायत पर सेक्टर 5 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चोरी की वारदात की जगह और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोर का कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन

सेक्टर 9 निवासी कर्नल जीपी तनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ 1 मई 2023 को अमेरिका गए थे। पीछे से उनका घर बंद पड़ा हुआ था। उन्होंने घर की सुरक्षा का जिम्मा ग्लोबर सिक्योरेक्स कंपनी को दे रखा था। पांच जून क वह अमेरिका से फरीदाबाद पहुंचे। फरीदाबाद में उनके एक परिजन की तबीयत खराब हो गई और ऐसे में वह पिछले तीन हफ्तों से फरीदाबाद में ही थे। 28 जून को वह पंचकूला पहुंचे तो घर का ताला खोलते ही घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। उनके घर से ज्वेलरी समेत कई सामान गायब मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर के पीछे के गेट को तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के घर से एक लाख रुपये की ज्वेलरी, दो हजार रुपये का इलेक्ट्रोनिक का सामान, 30 हजार रुपये का कैश और 5 हजार रुपये का अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन


आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी के में घर चोरी
सेक्टर 2 निवासी कर्नल पद से रिटायर्ड हरजीत सिंह चीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर 3 बजे के करीब बैंक काम से गए थे। करीब एक घंटे बाद घर वापस आए तो उनके घर में चोरी हो चुकी थी। घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और कुछ सामान गायब थे। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह साफ दिख रहा है कि दो चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। घर के कैंपस में घुसते ही घर के साइड गेट का लॉक तोड़कर चोर घर के भीतर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता के घर से 80 हजार रुपये की ज्वेलरी, 50 हजार रुपये का इलेक्ट्रोनिक सामान और 20 हजार रुपये का अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed