फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves broke into a house and stole cash and silver utensils

Chandigarh News: घर में घुसकर नकदी और चांदी के बर्तन ले उड़े चोर

Tue, 16 Dec 2025 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a house and stole cash and silver utensils
मोहाली। फेज-7 क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोर अलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी व चांदी के बर्तन ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो गई हैं। पुलिस ने प्रमिला देवी के बयान पर बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता प्रमिला देवी गुप्ता (72) मकान नंबर-2260 फेज-7 की निवासी हैं। उन्होंने थाना मटौर में दर्ज कराए बयान में बताया कि वृद्धावस्था के कारण वह घर में अकेली रहती हैं, जबकि उनकी दोनों बेटियां तीन वर्षों से अमेरिका में रह रही हैं। 10 दिसंबर को वह रोजाना की तरह सुबह करीब पांच बजे उठकर मोबाइल फोन पर अपनी बेटियों से बात कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे उनके किरायेदार अवतार सिंह ने फोन कर सूचना दी कि कोठी में चोर घुस आए हैं। शोर मचने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए।इस दौरान दो चोर पिछले दरवाजे से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed