फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   These leaders will start campaign from today

चुनावी घमासान में आज से जनता को लुभाएंगे ये दिग्गज

Thu, 02 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
These leaders will start campaign from today
मनोज तिवारी - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर और अविनाश राय खन्ना वीरवार को पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने बताया कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी वीरवार को अमृतसर सेंट्रल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ के पक्ष में दोपहर एक बजे, अमृतसर ईस्ट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश हनी के पक्ष में दोपहर 2 बजे और अमृतसर नार्थ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल जोशी के पक्ष में तीन बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान वह अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा-अकाली दल के प्रत्याशी राजिंदर मोहन छीना को भी वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे। विनीत जोशी ने बताया कि वीरवार को ही यूथ नेता सांसद अनुराग ठाकुर दसूहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुखजीत कौर शाही के पक्ष में साढ़े तीन बजे, फिर शाम को पांच बजे होशियारपुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तीक्षण सूद के पक्ष में चुनावी रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब भाजपा चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना पूरा दिन दसूहा विधानसभा व मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अकाली गठबंधन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed