फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   these 'extraordinari' star become supermodel

ये 'एक्सट्राआर्डिनारी' स्टार अब बनेंगी सुपर मॉडल

Thu, 16 Jan 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jan 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
these 'extraordinari' star become supermodel

कोई नवोदित है तो कोई माडलिंग करने के बाद एक्टर बनने वाली। अब यह सभी बनेंगी सुपर मॉडल। 350 गर्ल्स के ऑडिशन के बाद सेलेक्ट की र्गइं यह मॉडल्स अब एक्सट्राआर्डिनारी में आपको सुपर मॉडल के रूप में दिखेंगी।

विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण कर रहा है केजी एंड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और इसके डायरेक्टर हैं सुनंदा मित्रा। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है।

साधारण परिवार की लड़की का किरदार निभाएंगी सनम
जयपुर से मुंबई आकर बस गईं सनम जैन बॉलीवुड में काफी काम कर चुकी हैं। सनम ने जेनेटिक इंजीनियरिंग की हैं।

नम जैन ने बताया कि उन्होंने अजय देवगन के संग डाबर के प्रोडक्ट का एड किया था। इसके अतिरिक्त जर्मन फिल्म आल एबाउट लाइफ में उनकी भूमिका थी।

उन्होंने बैरी जोन एक्टिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार साधारण परिवार की लड़की का है जो महत्वकांक्षी है।

चारू का सपना है लेक्चरर बनना
मोहाली की रहने वाली चारू वर्मा का इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पर्दापण बिट्टू बास से हो चुका है। कुमार मांगट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने उनको अनुभव दिया तो उन्होंने आगे भी ट्राई किया।
विज्ञापन


चारू वर्मा ने कहा कि जीसीजी-42 चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन करने के दौरान उन्होंने कालेज के फंक्शन में काफी भाग लिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना लेक्चरर बनना है। इसके लिए उनका प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलदारियां और स्ट्रीट डांसर में अभिनय किया रजनीत ने
राजपुरा की रहने वाली रजनीत कौर ने दिलदारियां और स्ट्रीट डांसर में अभिनय किया है। रजनीत कौर ने बताया कि एक्टिंग उनको काफी अच्छी लगती थी और इसी कारण उनको यह दोनों फिल्में मिलीं।

स्कूल कालेज के दौरान भी वह नाटकों में भाग लेती रही। रजनीत कौर ने कहा कि फिल्म में बंगाल की टाप अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता के संग काम करने का मौका मिला है। उनके संग काम करके काफी अनुभव हासिल होगा।

काफी अनुभवी है रोजलीन डिसूजा
गोवा की रहने वाली रोजलीन डिसूजा दो साल से मुंबई में हैं। उन्होंने बताया कि किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से उन्होंने एक्टिंग सीखी। फिर कल्चरल इवेंट्स में काम किया।

उन्होंने सलीम आरिफ थिएटर के संग पृथ्वी में शो किया। होर्डिंग्स, समर साड़ी, एस मार्क के संग उन्होंने काफी काम किया।

माही कौर की है ये पहली फिल्म
माही कौर दो साल से माडलिंग से जुड़ी हैं। उनके लिए यह पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि माडलिंग और फिल्म दोनों ही अलग विद्या हैं। माडलिंग में काम कम होता है जबकि फिल्म के लिए एक्टिंग जरूरी है।

कानपुर आइडल रह चुकी हैं प्रियंका सैनी
कानपुर की रहने वाली प्रियंका सैनी कानपुर आइडल रह चुकी हैं। उन्होंने सीआईडी, सावधान इंडिया, वीर शिवाजी में अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि उनको डांसिंग का जबरदस्त शौक है।


प्रियंका सैनी ने कहा कि उनको एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा। स्कूल और कालेज में एक्टिंग करती रहीं। अब उनको फिल्म में मौका मिला है तो अपना पूरा प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed