फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be no shortage of coal in Haryana

केंद्र का आश्वासन: हरियाणा को नहीं रहेगी कोयले की किल्लत, केंद्रीय मंत्री से मिले प्रदेश के बिजली मंत्री

Sat, 16 Oct 2021 03:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 03:42 AM IST
सार

हरियाणा में बिजली संकट उत्पन्न होने की आशंकाओं के बीच केंद्र की ओर से कोयले की कमी ना रहने देने का आश्वासन दिया गया है। हरियाणा में रोजाना 8 रैक कोयले की आवश्यकता है जबकि फिलहाल 4 रैक कोयला मिल रहा है। अडानी से मिलने वाली बिजली भी प्रदेश को नहीं मिल रही है। इस मुद्दे पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन
There will be no shortage of coal in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर में कोयला की कमी से पैदा हुए बिजली संकट के बीच हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में कोयला स्टॉक से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि हरियाणा को कोयले की कोई कमी नहीं रहेगी। आगामी एक सप्ताह में प्रदेश को जरूरत के मुताबिक पर्याप्त कोयला मिल सकेगा। वहीं, चौटाला ने दावा किया है कि प्रदेश में दिवाली पर बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके लिए पहले ही बंदोबस्त किए गए हैं। दिवाली पूरी तरह से जगमग रहेगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: दशहरा: जींद में 47 फुट लंबे रावण के पुतले का किया दहन, महेंद्रगढ़ में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला जलाया, देखिए हरियाणा में अलग-अलग शहरों की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन



कोयले की कमी के चलते अडानी कंपनी ने 1424 मेगावाट रोजाना हरियाणा को बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। यह सप्लाई कब तक शुरू होगी, इसकी भी अभी कोई तिथि तय नहीं है। क्योंकि अडानी के प्लांटों में विदेशी कोयला प्रयोग किया जाता है और आस्ट्रेलिया में कोयले के दाम महंगे होने के कारण भी बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।


प्रदेश में इस समय 6 हजार मेगावाट की मांग रोजाना चल रही है और इतनी ही बिजली उपभोक्ताओं को सप्लाई भी जा रही है। लेकिन संभावित हालातों को देखते हुए प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि आगामी कुछ ही दिन में प्रदेश को रोजाना 4 रैक की बजाए 8 रैक मिलने शुरू हो जाएंगे। 

जगमग दिवाली के दावे
बिजली मंत्री ने दावा किया कि बिजली विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही पावर जनरेशन के लिए सभी प्लाटों को चालू हालत में रखने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रदेश में ही बिजली उत्पादन शुरू किया जा सके। प्रदेश के पास कुल बिजली क्षमता 12 हजार मेगावाट से अधिक है। क्योंकि जून और जुलाई माह में यह मांग 12 हजार मेगावाट पर पहुंच गई थी, क्योंकि अभी मौसम में ठंडक बढ़ रही है, इसलिए मांग आधी है। दिवाली पर यह मांग 8 से 10 हजार मेगावाट तक जा सकती है। इसके लिए विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आश्वस्त किया है कि कोयले की कोई कमी नहीं है। इस समय जरूरत के मुताबिक प्रदेश को कोयला मिल रहा है। हरियाणा को आगामी एक सप्ताह में कोयला और अधिक मात्रा में मिल सकेगा। प्रदेश में दिवाली पूरी तरह से जगमग रहेगी, बिजली की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- रणजीत सिंह चौटाला, बिजली मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed