फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be no BJP alliance with Akali Dal in Punjab

प्रदेश अध्यक्ष का एलान: पंजाब में अब अकाली दल से नहीं होगा भाजपा का गठबंधन, अटकलों पर लगा विराम

Sat, 30 Jul 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 01:34 AM IST
सार

सुनील जाखड़ ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्ट्र को सबसे पहले रखता है। कांग्रेस में मेरा एक लंबा राजनीतिक कॅरियर रहा है लेकिन मैं भाजपा की कार्यशैली और प्रतिबद्धता से बहुत प्रभावित हूं। भाजपा ने जो कहा है उसे धरातल पर उतार कर सच करके दिखाया है।

विज्ञापन
There will be no BJP alliance with Akali Dal in Punjab
पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि अकालियों से अब गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं बची है। अकाली दल के अध्यक्ष एक तानाशाह के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिन्होंने खुद ही अपनी पार्टी के ढांचे को ध्वस्त कर दिया है। पंजाब भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश सहित पंजाब में पार्टी के संगठन महामंत्री श्रीनिवास्लू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब का यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर यह सुनिश्चित करता है कि सभी प्रशिक्षणार्थियों पूरे राज्य में जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। प्रशिक्षणार्थियों का जोश देख कर यह बात स्पष्ट हो गई है कि 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और एक समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारा जुनून ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि भाजपा-अकाली दल का फिर गठबंधन होगा लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा का अकाली दल से अब कोई गठबंधन नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस खत्म हो चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नौसिखिया सरकार पंजाब को बर्बाद कर रही है। सुनील जाखड़ ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्ट्र को सबसे पहले रखता है। कांग्रेस में मेरा एक लंबा राजनीतिक कॅरियर रहा है लेकिन मैं भाजपा की कार्यशैली और प्रतिबद्धता से बहुत प्रभावित हूं। भाजपा ने जो कहा है उसे धरातल पर उतार कर सच करके दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed