फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be holiday in all schools on Saturday due to Group D exam in Haryana

ग्रुप डी परीक्षा: शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य कर सकेगा मुफ्त यात्रा

Fri, 20 Oct 2023 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 12:40 AM IST
सार

गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने मंडल व जिला आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, रेंज आईजी को पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा कि मेरिट पर भर्ती करना ही सरकार का मुख्य ध्येय है, इसलिए गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। एक शिफ्ट में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
There will be holiday in all schools on Saturday due to Group D exam in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

21 व 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा। इसके लिए हरियाणा रोडवेज की 3000 व विभिन्न शिक्षण संस्थानों की बसों का उपयोग किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाने पर ही यात्रा कर पाएंगे। उनको बस स्टैंड पर सुबह के सत्र में 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 12 बजे तक पहुंचना होगा। 

विज्ञापन


परीक्षा समाप्ति के बाद 11:45 और 4:45 बजे वापस जाने के लिए बसें तैयार होंगी। सभी बस अड्डों व उपकेंद्रों पर 5 व 2 बसें आरक्षित रखी जाएंगी ताकि यदि कोई बस खराब हो जाती है तो तुरंत बस उपलब्ध करवाई जा सके। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी बनेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी कर दी है। पहले सिर्फ उन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई थी, जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने मंडल व जिला आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, रेंज आईजी को पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा कि मेरिट पर भर्ती करना ही सरकार का मुख्य ध्येय है, इसलिए गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। एक शिफ्ट में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ की भी होगी अदला-बदली

परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ की इस बार अदला-बदली करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से पहचान की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू की जाएगी। हर स्कूल पर एक पर्यवक्षेक नियुक्त किया गया है। सिटी को-आर्डिनेटर व पर्यवेक्षकों के पास ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी।

यह जारी हुए निर्देश

  • दिव्यांग उम्मीदवार ट्राइसाइकिल परीक्षा केंद्र तक ले जा सकेंगे।
  • परीक्षा के दिन कोचिंग सेंटर और प्रिंटिंग स्टेशनरी की दुकानें बंद रहेंगी।
  • केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पार्किंग नहीं होगी।
  • परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए उपायुक्त धर्मशालाएं चिन्हित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed