फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be discussion on Haryana candidates in BJP Central Election Committee meeting today

हरियाणा: लोकसभा प्रत्याशियों पर आज मंथन करेगी भाजपा, इन सीटों पर बदल सकते चेहरे, रणदीप हुड्डा की भी चर्चा

Thu, 07 Mar 2024 11:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 11:37 PM IST
सार

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें हरियाणा के लोकसभा उम्मीदवारों पर विचार विमर्श किया जाएगा। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत की टिकट पक्की है। वहीं पार्टी कुछ सीटों पर चेहरे बदल सकती है। उधर, रोहतक सीट से अभिनेता रणदीप हुड्डा के चुनाव मैदान में उतारने की भी चर्चा है। 

विज्ञापन
There will be discussion on Haryana candidates in BJP Central Election Committee meeting today
भाजपा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार को आयोजित होने वाली बैठक में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चर्चा हो जा सकती है। हरियाणा भाजपा के पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंप चुके हैं। अब केंद्रीय समिति को ही उम्मीदवार घोषित करने हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिन में भाजपा हरियाणा के उम्मीदवार घोषित कर सकती है। 

विज्ञापन


बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संघ के वरिष्ठ नेता केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक कर अपना फीड बैक दे चुके हैं। वहीं, केंद्र ने भी अपने स्तर पर भी सर्वे करवाए हैं, जिसकी रिपोर्ट भी उनके पास पहुंच चुकी है। वहीं, सूत्रों ने दावा किया है कि इस बार पार्टी लोकसभा की चार से पांच सीटों पर नए उम्मीदवार उतार सकती है। इनमें सिरसा, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, हिसार की सीटें शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की सीट पर भी नया चेहरा होगा। बताया जा रहा है रोहतक सीट से पार्टी नया उम्मीदवार उतारेगी। यहां से फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा को भी उतारे जाने की सूचना है। पिछले दिनों हुड्डा की गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात हुई थी। उसके बाद से ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है। हालांकि पार्टी यहां से गैर जाट उम्मीदवार उतारने के मूड में है। इलाके के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को सोनीपत से उतारा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक के टिकट पर संकट बना है। पार्टी की ओर से तैयार किए गए पैनल में योगेश्वर दत्त और महामंत्री मोहनलाल बड़ौली का नाम शामिल है। करनाल सीट से संजय भाटिया फिर से मैदान में होंगे। उनके बारे में खुद सीएम और संघ ने भी हामी भरी है। पंजाब से लगती सिरसा सीट पर पार्टी काफी मंथन चल रहा है। यहां से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल के अलावा अशोक तंवर का नाम चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों से तंवर ने सिरसा में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। यदि पार्टी सत्ता विरोधी लहर के पैमाने को लेकर चलती है तो पार्टी दुग्गल की जगह किसी दूसरे को मैदान में उतार सकती है। हालांकि दुग्गल का दावा कहीं से भी कमजोर नहीं दिख रहा है। 

वहीं, अंबाला से दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है। प्रखर प्रवक्ता होने की वजह से उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। वहीं, हिसार सीट पर पेंच फंस गया है। सत्ता विरोधी लहर को देखते हुए पार्टी बृजेंद्र सिंह की जगह पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को लड़वाने के मूड में है। सीट से कुलदीप बिश्नोई का भी नाम चर्चा में है। वहीं, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह का टिकट पक्का माना जा रहा है।

आलाकमान तय करेगा कुरुक्षेत्र की सीट

कुरुक्षेत्र सीट से भेजे गए पैनल में सिर्फ नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर तय करेगी कि नायब सिंह फिर से मैदान में उतरेंगे या किसी को अन्य को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। दरअसल, कुरुक्षेत्र सीट से इंडिया गठबंधन ने आप के नेता सुशील गुप्ता को उम्मीदवान बनाया हुआ है। ऐसे में पार्टी वैश्य समुदाय के नेता पर भी चर्चा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed