{"_id":"6350d3eb1de03c3f8f74a590","slug":"there-will-be-an-increase-of-four-percent-in-honorarium-of-guest-teachers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: 13 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगा चार फीसदी का इजाफा, समयोजन का भी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: 13 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगा चार फीसदी का इजाफा, समयोजन का भी निर्देश
Thu, 20 Oct 2022 10:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:25 AM IST
सार
समिति ने जिला नूहं में अपनी इच्छा से गए अतिथि शिक्षकों को 10 हजार अतिरिक्त नहीं मिलने पर रोष जताया और बताया कि मेवात कैडर बदल कर गए 42 अतिथि अध्यापकों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 13 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों के मानदेय में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। निदेशक स्कूल शिक्षा अंशज सिंह ने अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को यह आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल उनके साथ समायोजन के मुद्दे पर बैठक करने पहुंचा था।
विज्ञापन
अशंज सिंह ने शिक्षकों को कहा कि बहुत जल्द समायोजन का कार्य शुरू होगा। संबंधित शाखा को तुरंत प्रभाव से प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। संघर्ष समिति ने कहा कि एमआईएस आईडी पर ऑफिसिएट लिखा होने के कारण शिक्षकों का समायोजन नहीं हो रहा। मेवात कैडर में कार्यरत शिक्षकों के गृह जिलों में तबादले नहीं हो रहे। मेवात और मोरनी में स्वेच्छा से आए शिक्षकों को ट्रांसफर में शामिल नहीं किया जाना था, उन्हें जबरदस्ती किया गया।
विज्ञापन
निदेशक ने तुरंत प्रभाव से इस समस्या के समाधान के लिखित आदेश जारी कर दिए और कहा कि गृह जिलों से बाहर गए अध्यापकों का समायोजन जल्दी होगा। तबादलों से पहले एमआईएस की सभी कमियों को दूर किया जाएगा। समिति ने जिला नूहं में अपनी इच्छा से गए अतिथि शिक्षकों को 10 हजार अतिरिक्त नहीं मिलने पर रोष जताया और बताया कि मेवात कैडर बदल कर गए 42 अतिथि अध्यापकों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा। प्रदेश महासचिव पारस शर्मा ने बताया कि कई बार इस बारे पक्ष रखा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निदेशक ने ठोस आश्वासन दिया कि जिला नूहं की समस्या का समाधान वरीयता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन