{"_id":"63b5b17575bd7f76cd7e5aac","slug":"there-was-no-explosive-in-bomb-shell-found-near-punjab-cm-residence-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब CM आवास के पास मिले बम शेल में नहीं था विस्फोटक, सेना ने सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब CM आवास के पास मिले बम शेल में नहीं था विस्फोटक, सेना ने सौंपी रिपोर्ट
Wed, 04 Jan 2023 10:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:38 PM IST
सार
यह बम शेल इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बना था और 1960 के दशक में इसका निर्माण होता था। इसको फायर करने के लिए एक खास तरह के टैंक का इस्तेमाल होता था जिसका इस्तेमाल अब सेना नहीं करती। शेल में एक कॉपर की रिंग होती है जो गायब थी इसलिए धमाके का खतरा नहीं था।
विज्ञापन
Chandigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-नयागांव सीमा पर पंजाब सीएम के आवास के पास स्थित राजेंद्रा पार्क में मिले बम शेल की रिपोर्ट सेना के चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान ने पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बम शेल में विस्फोटक नहीं था इसलिए इससे किसी की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। दो जनवरी को बम शेल की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन
तीन जनवरी को सेना रोबोटिक जांच के बाद बम शेल को आगे की जांच के लिए अपने साथ ले गई थी। विस्तृत जांच के बाद सेना ने बुधवार को पुलिस को रिपोर्ट भेज दी। एसएसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि बम शेल में विस्फोटक नहीं था। शेल के ऊपर जो मार्किंग थी, उससे सेना ने जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
बताया है कि यह बम शेल इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बना था और 1960 के दशक में इसका निर्माण होता था। इसको फायर करने के लिए एक खास तरह के टैंक का इस्तेमाल होता था जिसका इस्तेमाल अब सेना नहीं करती। शेल में एक कॉपर की रिंग होती है जो गायब थी इसलिए धमाके का खतरा नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि बम शेल की जांच के लिए मंगलवार को मौके पर सेना के ऑर्डिनेंस यूनिट के भी कई अधिकारी पहुंचे थे। बताया था कि यह बम शेल 75 मिलीमीटर एंटी टैंक गन का है।
सवाल बरकरार, पार्क में कैसे पहुंचा बम शेल
पार्क में बम शेल कैसे पहुंचा? अब तक पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई है। एसएसपी ने कहा कि क्योंकि इसके अंदर विस्फोटक नहीं था इसलिए माना जा रहा है कि इसे कोई कबाड़ी सेना के ट्रेनिंग सेंटर से लाया हो। बताया कि शेल में कॉपर आदि होने की वजह से कबाड़ी इन्हें सेना के ट्रेनिंग सेंटर से ले जाते हैं जिसे वह आगे बेच देते हैं इसलिए इस शेल के मिलने से किसी भी सुरक्षा को खतरा नहीं था फिर भी पुलिस ने पूरी सावधानी के साथ इलाके को सील करते हुए नियमों के तहत कार्रवाई की।
चंडीगढ़ के साथ पंजाब पुलिस भी करे जांच: यूटी पुलिस
एसएसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि नयागांव के इलाके में पहले भी बम शेल मिला है। जहां यह बम शेल मिला वह सीमावर्ती इलाका है इसलिए पंजाब पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि वह अपने वहां जांच करे कि पार्क में बम शेल कैसे पहुंचा। कहीं इसे किसी कबाड़ी ने तो नहीं फेंका। बताया कि चंडीगढ़ पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है और कई कबाड़ियों से पूछताछ भी की जा रही है। इसके अलावा वीवीआईपी इलाका होने की वजह से उस तरफ अब पुलिस की चौकसी बढ़ा दी जाएगी। पीसीआर की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।