फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a time when we used to yearn for a drop of water, but today there is the ocean and the fish, but no thirst...

Chandigarh News: इक दौर था कतरे को तरसते थे, मगर आज सागर भी है मीना भी, मगर प्यास नहीं...

Mon, 23 Dec 2024 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
There was a time when we used to yearn for a drop of water, but today there is the ocean and the fish, but no thirst...
चंडीगढ़। इक दौर था कतरे को तरसते थे, मगर आज सागर भी है मीना भी, मगर प्यास नहीं... जैसे ही नदीम अनवर ने अपना यह कलाम पेश किया तो सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। मौका था सेक्टर- 25 स्थित पीयू के साउथ कैंपस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में रविवार को इबारत लेखक कला मंच चंडीगढ़ की ओर से आने वाले साल को सलाम थीम पर ऑल इंडिया मुशायरे के आयोजन का। मंच के अध्यक्ष कवि और शायर नवीन नीर ने बताया कि दर्शकों में काफी उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि कई नामी शायरों ने अपनी रचनाओं पर वाहवाही के साथ तालियां बटोरी।
विज्ञापन

जावेद आसी ने ये तू नहीं जो सदा बद जबान बोलता है तिरी जबां से तिरा खानदान बोलता है...पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद गुलदार जिगर ने हैं फूल भी हमारे, खुशबू भी हमारी है, हिंदी भी हमारी है, उर्दू भी हमारी है... पेश कर वाहवाही लूटी। नवीन नीर ने डुबोने में बहुत माहिर यहां के लोग हैं प्यारे, इशारों पे कभी दरिया किसी के पार मत करना पेश किया। डॉ. तिलक सेठी ने वक्त ने जिसको देर तलक आजमाया है, कुछ करने के तब काबिल हो पाया है... सुनाकर वाहवाही लूटी। नवीन गुप्ता नवी ने दुनिया का सबसे अमीर शख्स हूं मैं, मैंने बटुए में बेटी की तस्वीर लगा रखी है... सुनाकर सबका दिल जीत लिया। कवि सुरेश ने मैं इश्क में दीवानों सा ही चाहूंगा, मैं मोहब्बत हूं, न मौसम जो बदल जाऊंगा... पेश कर वाहवाही के साथ तालियां बटोरी। गुरदीप गुल ने कितने ही ख्वाबों को नजरों में बसा रखा है...पेश किया। अल्लाहरखा ने लौ चिरागों की मद्धम हुई जाती है, लगता है जिंदगी अब कम हुई जाती है पेश किया। अनुष्का त्यागी ने जी चाहता है संभाल कर रख लूं इस सांझ ढलते सूरज को, बस इसलिए कि जीवन में कभी अंधेरा न हो... पेश कर तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed