फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a ruckus at Santa Club in Sector-26 at 2.30 pm on Friday night

Chandigarh News: सेक्टर-26 स्थित सेंटा क्लब में शुक्रवार रात ढाई बजे हंगामा

Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus at Santa Club in Sector-26 at 2.30 pm on Friday night
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सेंटा क्लब में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बंद होने के बाद क्लब खाली करा रहे मैनेजर पर कुछ युवकों ने पिस्टल तान दी और फायर करने की कोशिश की। हालांकि, गोली नहीं चली। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब के मैनेजर नरिंदर की शिकायत पर चार आरोपियों पिंजौर निवासी सलमान (26), वसीम (19), शाहरुख (24) और शाहदाब (24) को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से शाहदाब और वसीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि सलमान और शाहरुख को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस शनिवार को दोनों को दोबारा अदालत में पेश करेगी। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी वसीम के खिलाफ पिंजौर में 2018 में हत्या का मामला दर्ज था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नरिंदर के अनुसार, घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई, जब क्लब बंद हो चुका था और कर्मचारी ग्राहकों से क्लब खाली करने का अनुरोध कर रहे थे। इस दौरान चार युवकों ने जबरन घुसकर कर्मचारियों से बहस करना शुरू कर दिया और क्लब बंद होने पर आपत्ति जताई। मैनेजर नरिंदर ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में से एक ने चिल्लाते हुए कहा कि गाड़ी से पिस्टल निकाल लाओ। सलमान नाम का आरोपी भागकर अपनी हुंडई वेन्यू कार से पिस्टल ले आया। शाहरुख ने उससे पिस्टल लेकर लोड किया और फायर करने के लिए ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। क्लब के बाहर खड़े बाउंसरों और मौके पर जमा हुई भीड़ ने तुरंत आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। इसी बीच गश्त कर रही सेक्टर 26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली है।

हाथापाई में एक आरोपी, दो कर्मचारी और मैनेजर को आई चोट
हाथापाई में आरोपी शाहरुख और क्लब के दो कर्मचारी तरुण और राजा भी घायल हो गए। मैनेजर नरिंदर को भी उंगली और अंगूठे में चोट आई है। पुलिस ने शाहरुख का अस्पताल में इलाज करवाया। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 26 के क्लब पहले भी इस तरह की घटनाओं के लिए चर्चा में रहे हैं। 26 नवंबर को भी इसी इलाके के क्लबों के बाहर बम फेंका गया था, जिसके आरोप में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed