फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a lot of excitement in the city, Lohri was celebrated with dance and singing

Chandigarh News: शहरभर में रही धूम, नाच-गाकर मनाई लोहड़ी

Tue, 14 Jan 2025 01:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:38 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of excitement in the city, Lohri was celebrated with dance and singing
पीयू में लोहड़ी मनातीं छात्राएं।
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सोमवार को स्टूडेंट सेंटर पर बड़े उत्साह के साथ लोहड़ी मनाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने गीतों पर जमकर डांस किया और बोलियां डाली। इस दाैरान वीसी कार्यालय में यूनिवर्सिटी का 2025 का कैलेंडर भी जारी किया गया, जिसे वीसी प्रो. रेनू विग ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया।
विज्ञापन


माैके पर रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद लोहड़ी का भव्य समारोह स्टूडेंट्स सेंटर और अरुणा रंजीत चंद्रा हॉल के बाहर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पीयू के संकाय सदस्य, विद्यार्थी और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे एकता और संस्कृति का प्रदर्शन देखने को मिला। प्रो. रेनू विग ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी फसल, कृतज्ञता और नए आरंभ का पर्व है। इस शुभ अवसर पर हम सभी को एकजुट होकर सकारात्मकता को अपनाना चाहिए, अपने साझा लक्ष्यों की ओर बढ़ना चाहिए और पंजाब यूनिवर्सिटी को शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास का प्रतीक बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स सेंटर में हुए कार्यक्रम में डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अमित चौहान, प्रो. सिमरित काहलों (डीएसडब्ल्यू, महिला) और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

वहीं, अरुणा रंजीत चंद्रा हॉल में डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, पीयूएसए अध्यक्ष हनी ठाकुर और गैर-शिक्षण संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में पारंपरिक संगीत, नृत्य और लोहड़ी के प्रतीकात्मक अग्नि प्रज्ज्वलन ने उत्सव के माहौल को और खास बना दिया।

सेक्टर-42 डी में ढोल की थाप पर जमकर नाचे विद्यार्थी :
वहीं, सेक्टर-42 डी के डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के परिसर में सोमवार को लोहड़ी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से आयोजित किया गया। इसमें पारंपरिक अलाव, भंगड़ा, गिद्दा, उत्सव विशेष व्यंजन और एक शानदार नाट्य प्रस्तुति शामिल रही। कार्यक्रम ने छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ को एकजुट किया। इस दाैरान ढोल की थाप पर विद्यार्थी जमकर नाचे। उपस्थित सभी ने उत्सव का आनंद लेते हुए पंजाब की समृद्ध परंपरा और संस्कृति में खुद को पूरी तरह डुबो दिया। संस्थान की विभागाध्यक्ष शालिनी सचदेवा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोहड़ी सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह कड़ी मेहनत, कृतज्ञता का उत्सव है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि हमारे छात्र और स्टाफ इस सुंदर परंपरा को सम्मानित करने के लिए एक साथ आए हैं। लोहड़ी समारोह का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन और उपस्थित लोगों को लोहड़ी हैम्पर वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed