फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a lot of dirt in the hotel room booked online, a compensation of Rs 5000 on Make My Trip

Chandigarh News: ऑनलाइन बुक किए होटल के कमरे में थी गंदगी की भरमार, मेक माई ट्रिप पर 5000 रुपये का हर्जाना

Sat, 25 May 2024 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of dirt in the hotel room booked online, a compensation of Rs 5000 on Make My Trip
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता आयोग ने ऑनलाइन होटल बुकिंग बेवसाइट मेक माई ट्रिप की ओर से गंदा कमरा देने की शिकायत को सही ठहराते बेवसाइट पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। साथ ही आयोग ने कमरे की बुकिंग राशि छह हजार रुपये लौटने के आदेश दिए हैं। आयोग ने सेक्टर-15 के निवासी विशाल गुप्ता की शिकायत पर मेक माई ट्रिप के खिलाफ यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी विशाल गुप्ता ने आयोग को दी याचिका में बताया कि वह ऑनलाइन होटल बुकिंग वेबसाइट मेक माई ट्रिप के नियमित ग्राहक है। उन्होंने दिसंबर 2019 में वेबसाइट के माध्यम से गुजरात के द्वारका में रात स्टे के लिए के लिए कुबेर बाय स्काई स्टेज नामक होटल में तीन बेड का एसी रूम बुक किया। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट को छह हजार रुपये भी दिए। जब वह होटल पहुंचे तो उन्होंने पाया कि बीते लंबे समय से रूम की सफाई नहीं की गई है। बेड की चादर धूल फांक रही है। बाथरूम की स्थिति बेहद खराब होने के साथ शौचालय गंदा हो रखा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन वसूले 6 हजार, कमरे की असल कीमत 2200 रुपये
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस कमरे के लिए उससे ऑनलाइन 6000 रुपये वसूले गए थे। वहीं, कमरा अन्य लोगों को ऑफलाइन में मात्र 2200 रुपये में दिया जा रहा था। मेक माई ट्रिप की ओर से उनसे कमरे के अतिरिक्त 3800 रुपये वसूले किए गए। पूरे मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने मेक माई ट्रिप को 6000 रुपये बुकिंग राशि लौटाने के साथ पांच हजार रुपये हर्जाना देने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed