फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There should be a survey of old buildings on the verge of collapse in Sector-17.

Chandigarh News: सेक्टर-17 में ढहने की कगार पर पुरानी इमारतों का होना चाहिए सर्वे

Tue, 07 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
There should be a survey of old buildings on the verge of collapse in Sector-17.
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-17 में पुराने होटल महफिल की इमारत ढहने के बाद बाकी की इमारतों का सर्वे कर इनका मूल्यांकन करने की मांग करते हुए पार्षद सौरभ जोशी ने यूटी प्रशासन के नाम एक पत्र लिखा है। यह पत्र पार्षद ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और उनके सलाहकार राजीव वर्मा को साैंपा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि सेक्टर-17 में कौन-कौन सी इमारतें ज्यादा पुरानी होने के कारण गिरने की कगार पर हैं और किस ने नियमों का उल्लंघन किया है। यह भी देखना जरूरी है कि इमारतों में उल्लंघनों के कारण इनके बुनियादी ढांचे को कितना नुकसान हुआ है और इनकी सुरक्षा को कितना खतरा है। सभी इमारतों का आकलन जरूरी है। जोशी ने पत्र में यह भी लिखा है कि इमारत के गिरने की चर्चा तेजी से चल रही है। इस पर तुरंत संज्ञान लेने की जरूरत है। इस सेक्टर में काफी पुरानी सरकारी और प्राइवेट इमारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed