फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is no abatement in the heat temperature in Sirsa crosses 47 degrees on the second day

Chandigarh News: गर्मी के तेवरों में नरमी नहीं, दूसरे दिन सिरसा का पारा 47.7 डिग्री

Thu, 23 May 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
There is no abatement in the heat temperature in Sirsa crosses 47 degrees on the second day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/हिसार। प्रदेश में गर्मी के तेवरों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सिरसा में लगातार छठे दिन पारा 47 डिग्री के पार रहा। शहर का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। लगातार दक्षिण हरियाणा के अन्य शहरों की स्थिति भी सिरसा जैसी रही। भिवानी में 45.9 डिग्री, नारनौल में 46 डिग्री, हिसार में 45.7 और रोहतक में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 मई तक जारी अपने पूर्वानुमान में बताया है कि प्रदेशवासियों को अभी झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। 26 मई तक भीषण गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी है। इस दौरान तेज गर्मी के साथ 15 किमी प्रतिघंटे के हिसाब से गर्म हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा के हिसार, नारनौल और भिवानी में लू की स्थिति दर्ज की गई है। आने वाले चार दिन भी इसी तरह से झुलसाने वाले होंगे। बताया गया कि पश्चिमी-उत्तर दिशा की ओर से आ रही शुष्क व गर्म हवा की वजह से तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। गुजरात से राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, मगर इसका हरियाणा या अन्य इलाकों में कितना फर्क पड़ेगा, अभी इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। हरियाणा के न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। करनाल, रोहतक, नारनौल और चंडीगढ़ रातें ज्यादा गर्म दर्ज की गई। करनाल में रात का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, रोहतक का तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


कुछ इलाकों में आंशिक नरमी

पिछले दो दिन से हरियाणा के कुछ इलाकों के तापमान में आंशिक नरमी दर्ज की गई, मगर इसका लोगों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। पूरे दिन कड़ी धूप जारी रही। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि हवाओं की दिशा में थोड़ा बदलाव होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हवा की दिशा पूर्वी हुई है, जो अपने साथ नमी भी लेकर आ रही है। इसकी वजह से अंबाला का तापमान 39.1 डिग्री, करनाल का 38.5, सोनीपत में 40.6, फरीदाबाद का 41.4, गुरुग्राम का 41.6 और मेवात का 41.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed