फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is a possibility of uproar in the Municipal Corporation House meeting on the issue of Mayor's foreign tour and street lights.

Chandigarh News: नगर निगम हाउस की बैठक में मेयर के विदेश दौरे और स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर हंगामे के आसार

Tue, 28 Oct 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of uproar in the Municipal Corporation House meeting on the issue of Mayor's foreign tour and street lights.
मनीमाजरा जमीन के लिए गठित समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर को हटाने का मुद्दा भी गरमाएगा

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक 3 नवंबर को होने जा रही है जिसमें कई मुद्दों पर बहस होने की संभावना है। बैठक में मेयर के हालिया विदेश दौरे पर विपक्ष सवाल उठाने की तैयारी में है। वहीं शहर की स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी हंगामे के आसार हैं।

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि एक तरफ नगर निगम वित्तीय घाटे में है दूसरी तरफ मेयर लगातार विदेश दौरा कर रही हैं। ऐसे में बताना चाहिए कि इसके लिए बजट नगर निगम की तरफ से जारी हो रहा है या मेयर खुद के पैसे से विदेश जा रही हैं। इसके अलावा मनीमाजरा में जमीन बेचने के लिए गठित समिति अपनी रिपोर्ट भी बैठक में पेश करेगी जिस पर बहस छिड़ने की संभावना है। निगम प्रशासन इन मुद्दों पर विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। मनीमाजरा में जमीन बेचकर नगर निगम करीब 796 करोड़ की कमाई की बात कर चुका है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि यह चंडीगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित होने जा रहा है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार विपक्ष चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा को हटाए जाने के निर्णय पर भी निगम प्रशासन को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पहले ही इस पर अपना विरोध जता चुके हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने इसको लेकर सार्वजनिक बयान जारी करते हुए फैसले को गलत बताया था। इसके अलावा चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी फैसले का विरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन स्तर पर यह खबर गई थी कि चीफ इंजीनियर विपक्ष के पार्षदों को मनीमाजरा में जमीन और 24 घंटे पानी प्रोजेक्ट पर दस्तावेज उपलब्ध कराते थे जिससे विपक्ष सदन में मेयर और भाजपा पर हमलावर रहता था। इसकी शिकायत कई पार्षदों ने प्रशासन और पार्टी के स्तर पर की थी जिसके बाद चीफ इंजीनियर को हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article