फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There has been a change in the weather... now even the day feels cool

Chandigarh News: मौसम में आया बदलाव... अब दिन भी ठंडक का अहसास

Mon, 23 Oct 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
There has been a change in the weather... now even the day feels cool
चंडीगढ़। शहर के मौसम अब काफी बदलाव आ गया है। पहले सिर्फ रात के समय में ठंड लग रही थी, लेकिन रविवार को दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले पांच-छह दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन के समय में हल्के बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed