फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There are now 13 IAS officers in Chandigarh Administration instead of 11.

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन में 11 की जगह अब हुए 13 आईएएस

Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
There are now 13 IAS officers in Chandigarh Administration instead of 11.
चंडीगढ़। तीन आईएएस अधिकारियों के जॉइन करने के बाद यूटी प्रशासन में अब 13 आईएएस हो गए हैं, जबकि केंद्र सरकार के एक नोटिफिकेशन में चंडीगढ़ में 11 आईएएस अधिकारियों का जिक्र है। इसके साथ प्रशासन में ओएसडी पर्सोनल की नई पोस्ट भी पहली बार बनाया गया है। फेरबदल के तहत आईएएस प्रदीप कुमार को नगर निगम का विशेष आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईएएस स्वप्निल नाइक को सिटको के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

ये आदेश मुख्य सचिव राजीव वर्मा की ओर से जारी किए गए हैं। इसमें कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। हाल ही में जॉइन करने वाले आईएएस स्वप्निल एम नाइक को सचिव हॉस्पिटैलिटी, चेयरमैन सिटको और ओएसडी पर्सोनल की जिम्मेदारी दी गई है। ओएसडी पर्सोनल के पद को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल है। कई लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ये पद क्यों बनाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्सोनल सचिव अजय चगती 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्वप्निल एम नाइक को उनके साथ लगाया गया है। वहीं, आईएएस प्रदीप कुमार को नगर निगम का स्पेशल कमिश्नर, सचिव कृषि और सचिव पशुपालन एवं मत्स्य पालन की जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि कल्लीकट को इन पदों से मुक्त किया गया है। आईएएस मोहम्मद मंसूर को सचिव कोऑपरेशन, सचिव खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्ता मामले और सचिव आबकारी एवं कराधान बनाया गया है। ये पद पहले प्रेरणा पुरी और अजय चगती के पास थे, लेकिन अब इनकी जिम्मेदारी मोहम्मद मंसूर को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed