फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft, railway, road, three, stores, policing, Pathankot

रेलवे रोड की तीन दुकानों में चोरी

Thu, 09 Oct 2014 10:44 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Thu, 09 Oct 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
Theft, railway, road, three, stores, policing, Pathankot
शहर के रेलवे रोड पर बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर करीब 16 लाख के सामान अपने साथ ले गए। इनमें नकद, जेवर और अन्य कीमती सामान शामिल है। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकसी में खामी के कारण ही ऐसी वारदात हुई है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि विजय क्लॉथ हाउस, कमला क्नीनिक व कनिष कम्यूनिकेशन नामक रेलवे रोड की तीन दुकानों समेत यहां स्थित अन्य दुकानों के मालिक बुधवार देर शाम अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच देर रात को उक्त तीनों दुकानों में चारी की घटना हुई। विजय क्लॉथ हाउस के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने 50 हजार के कपड़े व कंबल तथा करीब 25 हजार नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन



वहीं कनिष कम्यूनिकेशन के मालिक सचिन ओहरी ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 5 से साढ़े 5 लाख के मोबाइल चुराए। वहीं कमला क्लीनिक के मालिक राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें 5 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ वृंदावन जाना था। बैंकों की छुट्टियों के कारण उन्होंने घर पर रखे गहनों को दुकान में बनी तिजोरी में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान पर रखा 15 तोले का गोल्ड सेट, दो पांच तोले के कड़े, चार चूड़ियां,  आधे तोले की नथ व 18500 रुपये कैश पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। हताश दुकानदारों ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली। उन्होंने मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस को दी। मौके पर डॉग स्कॉड की टीम व डीएसपी सिटी मनोज ने भी जांच की।

सीढ़ी साथ लेकर आए थे चोर
रेलवे रोड स्थित तीन दुकानों में चोरी करने आए चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। वे अपने साथ लोहे की सीढ़ी भी लाए थे, जिसे लगाकर वह दुकानों की छतों पर पहुंचे। वहां से दरवाजे तोड़कर उन्होंने दुकान के भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।


15 अगस्त को भी हुई थी घटना
इससे पहले भी रेलवे रोड स्थित एक दुकान से चोरों ने शटर तोड़कर एक लाख 35 हजार की चोरी की थी। यह घटना गत 15 अगस्त की रात हुई थी। पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed