{"_id":"637498634b169d34d7715432","slug":"theft-in-jewelers-shop-in-dharuhera-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, तिजोरी से जेवरात गायब, घटना CCTV में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari News: ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, तिजोरी से जेवरात गायब, घटना CCTV में कैद
Wed, 16 Nov 2022 01:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:31 PM IST
सार
सूचना के बाद रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अमित ने अपनी दुकान में रखी तिजोरी को जांचा तो करीब 750 ग्राम चांदी के आभूषण और 10 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दो चोर घटना को अंजाम देते दिखे। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धारूहेड़ा कस्बा में मंगलवार रात को चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी कर जेवरात साफ कर दिए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा निवासी अमित कुमार की मनीराम मार्केट की गली नंबर-तीन में दुकान है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर चला आया। रात करीब ढाई बजे मार्केट के चौकीदार अंतराम ने अमित के पास फोन कर जानकारी दी कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। दुकान के ताले टूटे हैं। सूचना के बाद तुरंत अमित अपने परिवार के साथ दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और दुकान के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।