फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theatre festival in chandigarh punjab kala bhawan

नाटक देखने के शौकीन आज से 10 तक आएं कला भवन

Sat, 08 Aug 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Aug 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
theatre festival in chandigarh punjab kala bhawan

सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में आज से चौथे टीएफटी समर थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


फेस्टिवल के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में थिएटर फार थिएटर के सेक्रेट्री सुदेश शर्मा ने बताया कि थिएटर फॉर थिएटर व पंजाब आर्ट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में तीन नाटकों का मंचन किया जाएगा।

इसमें किस्से परसाई के, संध्या छाया व गधे की बरात नाटक शामिल हैं। थिएटर के पहले दिन आठ अगस्त को हरिशंकर परसाई के लिखे तीन कहानियों पुल, तबादला व गो भक्त से किस्से परसाई के नाटक को लिया गया। इसे सुदेश शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इनमें कुछ नाटकों को सुदेश ने नौटंकी शैली में तैयार किया है।
विज्ञापन


किस्से परसाई के और गधे की बारात शामिल है। जबकि संध्या छाया रीयलिस्टिक है। किस्से परसाई के नाटक में दिखाया गया है कि  चुनाव के दौरान राजनेताओं  को गो भक्ति की याद आती है, ताकि वह अपना वोट बैंक तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 9 अगस्त के नाटक संध्या छाया एक यथार्थ की कहानी है। इसमें एक बुजुर्ग दंपत्ति के दो बेटे हैं एक बेटा आर्मी में है और दूसरा विदेश चला जाता है। आखिरकार उन्हें ओल्ड एज होम का सहारा लेना पड़ता है।

वहीं, बुजुर्ग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं। फेस्टिवल के अंतिम दिन 10 अगस्त को गधे की बारात नाटक में अमीरी और गरीबी का अंतर दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed