फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The youth beat up the man and injured him, also broke four of his teeth

Chandigarh News: युवकों ने व्यक्ति को पीट-पीटकर किया घायल, चार दांत भी तोड़े

Sun, 06 Oct 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
The youth beat up the man and injured him, also broke four of his teeth
चंडीगढ़। रामदरबार स्थित फेस-2 में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल हुए व्यक्ति मदन लाल के चार दांत भी टूट गए। उसे जीएमसीएच-32 अस्पताल में ले जाया गया गया। पुलिस ने इस मामले में घायल के परिजनों के बयानों पर मारपीट करने वालों पर सेक्टर-31 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयानों में लाडी निवासी निवासी हाउस नंबर 2032 फेज-दो रामदरबार ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर ही खड़ा था। उसके नजदीक ही उसका भाई व पिता मदन लाल भी खड़े थे। उनके घर के पास में ही गब्बर बादशाह, अक्लू और अन्य अंगीठी जला रहे थे। जब वह गली में से गुजरने लगेे तो गब्बर बादशाह ने अन्य लोगों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो रास्ता रोकने वालों ने इनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इन लोगों ने उसके भाई व पिता को बुरी तरह से पीटा और इस मारपीट के दौरान उसके पिता मदन लाल के चार दांत भी टूट गए। हालांकि सूचना पाने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घायल मदन लाल को उसके बेटों ने अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। पुलिस ने मामले में घायल मदन लाल के लड़के लाडी के बयानों पर सेक्टर-31 थाने में बादशाह गब्बर, आकलू और उसकी मां के खिलाफ बीएनएस एक्ट 115 (2), 126 (2), 351 (2) (3), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed