फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The young woman got married separately, the big game for money

महिला की अलग-अलग युवकों से कराई शादी, पैसे के लिए किया बड़ा खेल

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The young woman got married separately, the big game for money
पकड़े गए युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला

शादी करके ठगी करने की आरोपी महिला और उसके साथी थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी महिला की ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की शिकायत पर की है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है आरोपी महिला ने पीड़ित से चौथी शादी की थी। थाना डिवीजन नंबर ने प्रभारी हरकृष्ण सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक महिला और दो व्यक्ति झगड़ा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस बस स्टैंड पर पहुंची और इन तीनों को थाने में लाया गया। तीनों की पहचान सलविंद्र सिंह निवासी बागोआनी गुरदासपुर, विनय  और पलविंद्र सिंह उर्फ सोनिया निवासी जालंधर के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में सलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की 9 महीने पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक दिन गुरचरण सिंह ने उसे बताया कि गुरचरण सिंह मिशनुपरा बटाला ने बताया कि वह उसकी शादी के लिए बात चला रहा है और वह विनय से संपर्क करें। 

पीड़ित सलविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

The young woman got married separately, the big game for money
पकड़े गए युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला

इस पर सलविंद्र ने विनय से संपर्क किया। विनय ने उसे बताया कि सोनिया नामक एक लड़की का पति उसे छोड़ कर चला गया है और  उसके भी दो बच्चे हैं। मैं तुम दोंनों की शादी करवा दूंगा। इसके लिए 20 हजार रुपये लगेंगे। 

इसके बाद 25 दिसंबर को विनय ने मुझे सोनिया से मिलाया और सोनिया को बिना शादी के ही मेरे साथ भेज दिया। मैं अपने गांव वापस आ गया। सुबह सोनिया ने कहा कि वह मामून में अपनी मौसी के पास जाना चाहती है। 

तब हम दोनों पठानकोट बस स्टैंड पर आ गए। वहां विनय भी मौजूद था। विनय ने कहा कि सोनिया उसके साथ नहीं जाएगी। सलविंद्र ने आरोप लगाया कि दोनों ने मेरे साथ धोखा किया है और 20 हजार रुपये हड़पे हैं। 

थाना प्रभारी के मुताबिक सलविंद्र सिंह की शिकायत पर विनय और सोनिया पर मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सोनिया ने बताया कि यह उसकी चौथी शादी थी। उसकी शादी गांव जिंदा के बंसत से हुई थी। 

इसके बाद राजवीर निवासी हरियाणा से शादी की और 40 हजार रुपये लिए थे। तीसरी शादी रीला से कर 50 हजार लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी महिला और उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed