महिला की अलग-अलग युवकों से कराई शादी, पैसे के लिए किया बड़ा खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करके ठगी करने की आरोपी महिला और उसके साथी थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी महिला की ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की शिकायत पर की है।
थाना प्रभारी का कहना है आरोपी महिला ने पीड़ित से चौथी शादी की थी। थाना डिवीजन नंबर ने प्रभारी हरकृष्ण सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक महिला और दो व्यक्ति झगड़ा कर रहे हैं।
इस पर पुलिस बस स्टैंड पर पहुंची और इन तीनों को थाने में लाया गया। तीनों की पहचान सलविंद्र सिंह निवासी बागोआनी गुरदासपुर, विनय और पलविंद्र सिंह उर्फ सोनिया निवासी जालंधर के रूप में हुई।
थाने में सलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की 9 महीने पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक दिन गुरचरण सिंह ने उसे बताया कि गुरचरण सिंह मिशनुपरा बटाला ने बताया कि वह उसकी शादी के लिए बात चला रहा है और वह विनय से संपर्क करें।
पीड़ित सलविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा
इस पर सलविंद्र ने विनय से संपर्क किया। विनय ने उसे बताया कि सोनिया नामक एक लड़की का पति उसे छोड़ कर चला गया है और उसके भी दो बच्चे हैं। मैं तुम दोंनों की शादी करवा दूंगा। इसके लिए 20 हजार रुपये लगेंगे।
इसके बाद 25 दिसंबर को विनय ने मुझे सोनिया से मिलाया और सोनिया को बिना शादी के ही मेरे साथ भेज दिया। मैं अपने गांव वापस आ गया। सुबह सोनिया ने कहा कि वह मामून में अपनी मौसी के पास जाना चाहती है।
तब हम दोनों पठानकोट बस स्टैंड पर आ गए। वहां विनय भी मौजूद था। विनय ने कहा कि सोनिया उसके साथ नहीं जाएगी। सलविंद्र ने आरोप लगाया कि दोनों ने मेरे साथ धोखा किया है और 20 हजार रुपये हड़पे हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक सलविंद्र सिंह की शिकायत पर विनय और सोनिया पर मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सोनिया ने बताया कि यह उसकी चौथी शादी थी। उसकी शादी गांव जिंदा के बंसत से हुई थी।
इसके बाद राजवीर निवासी हरियाणा से शादी की और 40 हजार रुपये लिए थे। तीसरी शादी रीला से कर 50 हजार लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी महिला और उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।