फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The work of removing the meter from the death poles between the footpaths of PU started

पीयू के फुटपाथों के मध्य लगे मौत के खंभों से मीटर हटाने का काम शुरू

Tue, 07 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The work of removing the meter from the death poles between the footpaths of PU started
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के फुटपाथों के मध्य लगाए गए मौत के खंभों से मीटर हटाने का काम शुरू हो गया है। मीटर अधिक जगह घेर रहे थे। जैसे ही मीटर हट जाएंगे तो फुटपाथ से लोग निकल सकेंगे। हालांकि फिर भी खतरा बना रहेगा। शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि नियमानुसार खंभे हटने ही चाहिए। पीयू के जिम्मेदार अपने कार्य से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पीयू की सेक्टर- 14 स्थित मार्केट के सामने फुटपाथ है। इसके मध्य बिजली के खंभे लगाए गए हैं। खंभों पर भारी आकार वाले मीटर भी लगा दिए, इस कारण लोग वहां से नहीं निकल पा रहे। कोई अनजान व्यक्ति फुटपाथ से आ रहा है तो उसे फिर लौटना पड़ता है, क्योंकि खंभे व मीटर के कारण उसका निकलना मुश्किल है। इस प्रकरण को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, क्योंकि शिक्षकों व कर्मचारियों में इसको लेकर आक्रोश था। मामला उठा तो पीयू के अफसर जागे और मीटर दूसरी जगह लगाने का काम शुरू हो गया। मीटर लगाने के लिए अलग से पैसे खर्च होंगे। जानकारों का कहना है कि यह पैसे की बर्बादी है। यदि पहले ही जिम्मेदार जाग जाते तो ये नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed