{"_id":"6043e8de8ebc3ee64e6fb798","slug":"the-women-group-will-leave-for-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर शक्ति-प्रदर्शन, दिल्ली के लिए आज रवाना होगा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर शक्ति-प्रदर्शन, दिल्ली के लिए आज रवाना होगा जत्था
Sun, 07 Mar 2021 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरनाला
अमर उजाला नेटवर्क, बरनाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर बेरिकेडिंग...
- फोटो : अमर उजाला
8 मार्च को महिला दिवस पर दिल्ली में महिला किसान शक्ति प्रदर्शन करेंगी। शनिवार को गांव-गांव में बाइक और ट्रैक्टर मार्च निकालकर महिलाओं को लामबंद किया गया। ट्रैक्टर मार्च में एक महिला किसान भी ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं को दिल्ली जाने के लिए लामबंद कर रही थी।
विज्ञापन
किसान नेता जरनैल सिंह बदरा ने बताया कि बरनाला से महिलाओं के कई जत्थे रविवार से रवाना किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न किसान संगठनों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चे की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पार्किंग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शॉपिंग माल, धनौला, संघेडा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा के जिला प्रधान यादविंदर शंटी की रिहायश लक्खी कालोनी गली नंबर दो व भाजपा की स्टेट वाइस प्रधान अर्चना दत्त शर्मा की रिहायश लखी कालोनी गली नंबर पांच के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरना दिया गया।
विज्ञापन