{"_id":"65d27968d220a0d70f0caa54","slug":"the-weather-took-a-turn-strong-winds-blew-throughout-the-day-it-may-rain-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-355999-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मौसम ने ली करवट... दिनभर चलीं तेज हवाएं, आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मौसम ने ली करवट... दिनभर चलीं तेज हवाएं, आज हो सकती है बारिश
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का मौसम बदल गया है। रविवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव जैसी स्थिति बनी रही। दिनभर मध्यम हवाएं चलती रहीं। सोमवार को भी शहर में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की भी संभावना है। शहर के मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। चंडीगढ़ और आसपास इसका असर 19 से लेकर 22 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 19 और 20 फरवरी को ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस वजह से दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 19 फरवरी को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 20 को 40 से 50 किमी प्रति घंटा और 21 फरवरी को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से जितना ही रहा। शहर में इस सीजन में सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जनवरी से लेकर 18 फरवरी शाम साढ़े पांच बजे के बीच 39.6 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्के बादल छाएंगे और शहर के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
19 फरवरी - 24 - 13
20 फरवरी - 23 - 13
21 फरवरी - 23 - 12
22 फरवरी - 22 - 11
23 फरवरी - 22 - 9