फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather pattern in Punjab is set to change again, with a possibility of rain on February 10th.

Chandigarh News: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 फरवरी को बारिश के आसार

Wed, 04 Feb 2026 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
The weather pattern in Punjab is set to change again, with a possibility of rain on February 10th.
-पंजाब में कोहरे से अमृतसर व पटियाला में दृश्यता 50 मीटर, आदमपुर में 50 मीटर से कम दर्ज
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले आगामी छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
बुधवार को घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। अमृतसर और पटियाला में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जबकि आदमपुर में यह 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। बठिंडा में 80 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पंजाब के न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, पटियाला में 7.0 डिग्री, पठानकोट में 6.0 डिग्री, बठिंडा में 4.9 डिग्री, फरीदकोट में 5.0 डिग्री, गुरदासपुर में 6.0 डिग्री और फिरोजपुर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को सतर्क रहने की सलाह
अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य के आसपास बना रहा। फरीदकोट में सबसे अधिक 23.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर और लुधियाना में 21.4 डिग्री, पटियाला में 21.8 डिग्री, बठिंडा में 21.5 डिग्री, एसबीएस नगर में 21.2 डिग्री, फिरोजपुर में 21.7 डिग्री और रूपनगर में 22.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article