फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather of City Beautiful is cool due to rain, people enjoyed the rain at Sukhna Lake

बारिश से सिटी ब्यूटीफुल का मौसम कूल-कूल, सुखना लेक पर लोगों ने लिया बारिश का आनंद

Sun, 22 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The weather of City Beautiful is cool due to rain, people enjoyed the rain at Sukhna Lake
बारिश सात डिग्री गिरा पारा, दो वर्षों में शनिवार रहा अगस्त का सबसे ठंडा दिन
विज्ञापन

सबहेड
अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। लगातार दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। पुराने आंकड़ों को देखें तो शनिवार का दिन पिछले दो सालों में अगस्त का सबसे ठंडा दिन रहा।
अगस्त 2018 में अधिकतम तापमान 25.4, 2019 में 29.9 और 2020 में 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। शनिवार को पूरे दिन चंडीगढ़ में करीब 21 मिलीमीटर व एयरपोर्ट से लगते इलाकों में करीब 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में मानसून सीजन के दौरान अब तक 386 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस सीजन में अब तक 644 एमएम बारिश होने की संभावना बनी रहती है। इस हिसाब से मानसूनी बारिश में करीब 40 फीसदी की कमी है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि अच्छे बादल आए तो बारिश की कमी का अंतर कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। तीनों दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed