फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather is pleasant due to rain .. View of Kasauli from Chandigarh

रात भर रुक-रुक होती रही बारिश, सात डिग्री गिरा तापमान

Sat, 24 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to rain .. View of Kasauli from Chandigarh
चंडीगढ़ से दिखा कसौली का शानदार नजारा। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो चुका है। वीरवार रात से शुरू हुई बारिश अगले दिन सुबह तक जारी रही। एयरपोर्ट से जुड़ते इलाकों में अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में सात मिलीमीटर और एयरपोर्ट की तरफ करीब 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रात में हुई बारिश से दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। यह अप्रैल महीने का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्र्री कम रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर ट्राइसिटी में 21 से 23 अप्रैल तक जारी रहा है। इसकी वजह से पूरे ट्राइसिटी में बारिश आई है। अब फिलहाल आगे पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। इससे अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी की ज्यादा संभावना नहीं है। अगले हफ्ते के मध्य में तापमान 35 डिग्री के पार जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मई के दूसरे हफ्ते में अच्छी खासी गर्मी बढ़ने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। शनिवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। रविवार को आसामान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जाएगा। सोमवार को भी आसमान साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed