फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather in the city was pleasant, at some places it drizzled and at some places it rained heavily.

Chandigarh News: शहर का मौसम हुआ सुहाना, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश

Mon, 16 Sep 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
The weather in the city was pleasant, at some places it drizzled and at some places it rained heavily.
चंडीगढ़। शहर में रविवार का मौसम काफी खुशगवार रहा। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे और शाम चार बजे के करीब ठंडी हवाएं चलीं। कुछ ही देर में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और शहर में झमाझम बारिश हुई। शनिवार देर रात और रविवार शाम को कुल 19 एमएम बारिश हुई है। सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम के सुहावना होने की वजह से काफी संख्या में लोग शाम को सुखना लेक पहुंचे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार देर रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो रविवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान कुल करीब 12.8 एमएम पानी बरसा। फिर रविवार को शाम करीब चार बजे से बारिश शुरू हुई। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कुल मिलाकर 19 एमएम बारिश हुई है। इस मानसून सीजन में एक जून से लेकर अब तक करीब 710.1 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से करीब 14 फीसदी कम है। बारिश का असर शहर के तापमान पर भी दिखा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों सामान्य जितना ही रहे। मौसम केंद्र ने सोमवार को भी बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed