फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather changed... winds blew at a speed of 50-60 km per hour, tourists enjoyed

Chandigarh News: बदला मौसम... 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, पयर्टकों ने उठाया लुत्फ

Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The weather changed... winds blew at a speed of 50-60 km per hour, tourists enjoyed
चंडीगढ़। शहर का मौसम सोमवार को पूरी तरह से बदल गया। पूरे दिन 50 से 60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। शाम होते-होते शहर के कुछ इलाकों में बादल छा गए और बूंदाबांदी भी हुई। अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को शहर में बारिश हो सकती है। इस दौरान सूखना लेक सहित अन्य जगहों पर घूमने के लिए पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाया। शहर के मौसम में आए बदलाव की वजह से भले तेज हवाएं और बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को बारिश का भी पूर्वानुमान है, लेकिन तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह इस वर्ष का अब तक का अधिकतम न्यूनतम तापमान है, जो सोमवार को दर्ज किया गया। इसकी वजह से रात के समय में भी हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि मंगलवार को भी 40 से 50 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और सुबह के समय बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed