{"_id":"695c09e55bd4671c4e0fa476","slug":"the-weather-changed-after-four-days-people-enjoyed-the-sunshine-chandigarh-news-c-16-pkl1079-915691-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चार दिन बाद बदला मौसम, लोगों ने लिया धूप का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चार दिन बाद बदला मौसम, लोगों ने लिया धूप का आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चार दिन बाद धूप के खिलने के साथ ही मौसम के हालात एकदम से बदल गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन में तापमान में यह फर्क हवाओं की रफ्तार की वजह से रहा। धूप खिलने के बाद चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। सेक्टर-17 के प्लाजा, सुखना लेक, रॉक गार्डन के साथ ही रोज गार्डन में भी पर्यटकों की खासी भीड़ रही।
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अब रात का तापमान गिरने की संभावना ज्यादा हो गई है। धुंध भी कम होगी। उन्होेंने कहा कि आने वाले समय में दिन के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आएगा और रात का तापमान कम होगा। मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह हवाओं की रफ्तार है।
पांच दिन का अनुमानित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
06 जनवरी 16 7
07 जनवरी 15 6
08 जनवरी 13 4
09 जनवरी 14 4
10 जनवरी 16 4