फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The way to recruit teachers will open from the Senate

सीनेट से ही खुलेगा शिक्षकों की भर्ती का रास्ता

Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The way to recruit teachers will open from the Senate
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए बैठकें करना और नियम बनाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर सीनेट व सिंडिकेट के जरिए ही लगेगी। पीयू को बड़ी संख्या में शिक्षकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पीयू में छात्रों की संख्या 16 हजार से अधिक हैं, लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए नियमित 650 ही शिक्षक हैं। यह संख्या काफी कम है। हालांकि काम चलाने के लिए अतिथि संकाय रखा गया, लेकिन गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात इन सभी के जरिए नहीं हो सकती। दो साल पहले पीयू ने 26 असिस्टेंट प्रोफेसरों की रिक्तियां निकालीं। आवेदन भी पीयू को एक हजार से अधिक मिल गए, लेकिन घमासान हो गया और आखिरकार इन रिक्तियों पर रोक लगा दी गई। सिंडिकेट ने अड़ंगा लगाया था।
विज्ञापन

कमेटियों के जरिए पीयू रिक्तियों का रास्ता कर रही साफ
सूत्रों का कहना है कि अब पीयू कमेटियों के जरिए रिक्तियों का रास्ता साफ कर रहा है। सवाल यह भी खड़ा है कि भर्तियों के लिए पुराने आवेदनों को मान्य किया जाएगा या नहीं। यह भी कहा जा रहा है कि रिक्तियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed