फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The waste of wheat will be stopped by steel warehouses

स्टील के गोदामों से रोकी जाएगी अनाज की बर्बादी, यहां से ली है हरियाणा ने सीख

Sat, 01 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
 The waste of wheat  will be stopped by steel warehouses
स्टील के गोदाम
गेहूं उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल हरियाणा में आने वाले दिनों में अनाज की बर्बादी रोकने का खट्टर सरकार ने नायाब तरीका निकाला है। अब राज्य में स्टील के गोदाम बनाकर अन्न को खराब होने से बचाया जाएगा। सरकार ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान व छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह की साइलोज योजना से यह सीख ली है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए दोनों राज्यों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद स्टील के गोदाम बनाने की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में साढ़े नौ लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। पांच लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सहयोगी एजेंसियां, जबकि साढ़े चार लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम भारतीय खाद्य निगम बनाएगा। कर्णदेव कांबोज ने बताया कि प्रदेश में लगभग 45 लाख मीट्रिक टन अनाज हर साल खुले में रहता है, जिसमें से आधे से अधिक या तो चोरी होता है या फिर धूप और बरसात के चलते बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


स्टील के गोदाम बनाकर भंडारण के अंतर को कम किया जाएगा, साथ ही इन गोदामों में लंबे समय तक अनाज सुरक्षित रहेगा। सरकार ने अनाज बर्बाद होने के लिए विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है। अनाज चोरी या खराब होने पर अधिकारियों से इसकी भरपाई की जाएगी। अभी तक अनाज सड़ने पर कोई नहीं पूछता था। कागजों में खानापूर्ति कर अधिकारी काम चला लेते थे, जबकि अब बचना मुश्किल होगा। आने वाले दिनों में और गोदाम बनाने पर भी विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed