{"_id":"65ca49c27ca13428840faa95","slug":"the-wait-is-over-constable-recruitment-for-6000-posts-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-351378-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंतजार खत्म, 6000 पदों पर निकाली सिपाही की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंतजार खत्म, 6000 पदों पर निकाली सिपाही की भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार पुुरुष और 1 हजार महिला सिपाही होंगे भर्ती
चंडीगढ़। लंबे इंतजार के बाद हरियाणा पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा पुलिस में छह हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें पांच हजार पुरुष सिपाही और एक हजार महिला सिपाहियों के पद शामिल हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों को सोमवार को विज्ञापित कर दिया है। 20 फरवरी से आवेदन किया जा सकेगा और 21 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि होगी। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को इसके लिए कोई फीस आयोग के पास जमा नहीं करानी होगी। 18 से 25 साल तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीईटी पास चार गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
इस भर्ती के लिए आयोग सीईटी पास अव्वल चार गुणा अभ्यर्थियों को बुलाएगा। पांच हजार पुरुषों के पदों के लिए 20 हजार और एक हजार महिलाओं के लिए चार हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। सबसे पहले इनका फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा और बाद में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पास करनी होगी, जबकि महिलाओं के लिए 6 मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ पास करनी होगी। एक्स सर्सिसमैन को 5 मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ करनी होगी।
20 प्रतिशत सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे
पीएमटी और पीएसटी टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों नालेज टेस्ट लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा 94.5 अंकों की होगी। संशोधित नियमों के तहत इस परीक्षा में 20 प्रतिशत सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे। 12वीं कक्षा स्तर के सवाल पूछे जाएंगे। इनमें कृषि, पशुपालन, जनरल साइंस, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, मेेंटल और म्यूमेरिकल योग्यता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल हिंदी और अंग्रेजी में होंगे और सभी को करना अनिवार्य होगा। पांच विकल्प होंगे और कोई चार में से एक भी विकल्प नहीं भरता है तो उसे पांचवां विकल्प भरना होगा, नहीं भरने वालों के प्रति सवाल 0.945 अंक काटे जाएंगे। एनसीसी के ए, बी और सी ग्रेड के सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को क्रमश 1, 2 और 3 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक सामाजिक आधार पर अभ्यर्थियों को 2.5 अंक दिए जाएंगे।