फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The voice of students cannot be suppressed by intimidating or threatening them: Union

Chandigarh News: छात्रों को डराकर या धमकाकर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकताः यूनियन

Mon, 23 Jun 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The voice of students cannot be suppressed by intimidating or threatening them: Union
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिले से पहले शपथ पत्र मांगने पर गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन और यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन ने कड़ा विरोध जताया है। दोनों यूनियनों ने इस नियम को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का उल्लंघन बताया है। कहा कि यह प्रावधान लोकतंत्र में शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की प्रक्रिया को खत्म करने जैसा है।
विज्ञापन

यूनियनों का कहना है कि छात्रों को डराकर या धमकाकर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस तरह का कदम केवल तानाशाही को जन्म देता है। किसी भी धरना-प्रदर्शन में हिंसा या सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालना गलत है, लेकिन अपने हक के लिए शांतिपूर्वक आवाज उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब छात्रों या किसी अन्य समुदाय की जायज मांगों को नजरअंदाज किया जाता है, तभी धरना-प्रदर्शन की आवश्यकता पड़ती है। यूनियनों ने यह भी कहा कि भारत में कई बड़े नेताओं की राजनीतिक यात्रा यूनिवर्सिटी के कैंपस से ही शुरू हुई है। अगर प्रशासन छात्रों के हित में फैसले ले तो ऐसे विरोध की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नियम यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त बयान में दोनों यूनियनों की लीडरशिप ने स्पष्ट किया कि वे इस नियम को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेंगी और छात्रों के साथ मिलकर इस फैसले के खिलाफ संघर्ष करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed