फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The villagers protested by stopping the trolleys that came to dump the garbage

Chandigarh News: कूड़ा गिराने आई ट्राॅलियों को रोककर ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

Sun, 24 Aug 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The villagers protested by stopping the trolleys that came to dump the garbage
बरवाला। नगर निगम पंचकूला के वार्ड-20 के गांव जलौली में शनिवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब निगम पंचकूला की कूड़े व मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅलियां गांव के पास पहुंचीं तो ग्रामीणों ने इन्हें रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि नगर निगम उनके गांव के नजदीक कूड़े का ढेर लगाने की तैयारी कर रहा है जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि प्रशासन धीरे-धीरे गांव को कूड़ा डालने का ठिकाना बना देगा। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस व नगर निगम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत करनी चाहिए तो ग्रामीणों ने साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर निगम के कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर वापस आ गए। वहीं, ग्रामीण पिंकी राणा, पुष्पेंद्र राणा, श्रीपाल, पूर्व सरपंच वेदपाल, फकीरचंद, खलील अहमद, संजीव कुमार, अनिल राणा तरसेम शर्मा, सतीश शर्मा सहित अन्य सभी ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि ग्रामीण किसी भी सूरत में अपने गांव के नजदीक नगर निगम का कूड़ा कर्कट नहीं गिरने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed