{"_id":"6444453f3d0e27f9b009fed4","slug":"the-three-criminals-were-caught-by-the-police-before-being-photographed-with-the-players-chandigarh-news-c-16-sml1026-121727-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे तीनों अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे तीनों अपराधी
विज्ञापन
चंडीगढ़। विराट कोहली समेत रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की टीम के साथ फाेटो खिंचवाने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवकों में से एक रोहित उर्फ रोमी की 18 अप्रैल को पंचकूला अदालत में एक आपराधिक केस में पेशी थी। उसने अपने दोनों साथियों समेत चंडीगढ़ के होटल ललित में ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। एक पुलिस अफसर ने बताया कि तीनों व्यक्तियों का आपराधिक रिकाॅर्ड देखते हुए इन्हें उस होटल में ठहरने नहीं दिया जा सकता था, जहां टीम ठहरी हो। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि फोटो खिंचवाने के अलावा होटल में ठहरने का उनका कोई और मकसद नहीं था। बीते वीरवार रात को राेहित और उसके दो दोस्तों को चंडीगढ़ पुलिस ने प्रिवेंटिव एक्शन के तहत सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत हिरासत में लेकर बीते शुक्रवार एसडीएम कोर्ट में पेश किया था।
जानकारी के मुताबिक टीम की सुरक्षा में होटल में तैनात एक पुलिसकर्मी की नजर बापूधाम कॉलोनी के मोहित भारद्वाज पर पड़ी थी। इसके बाद पुलिस में हलचल मच गई। मोहित मानसा सीआईए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह के संपर्क में भी रहा था और टीनू के कहने पर उसे चंडीगढ़ में ऐश करवाई थी। मोहित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू का साथी है और तीसरा आरोपी झज्जर का नवीन था। बता दें कि दीपक टीनू लारेंस बिश्नोई का नजदीकी है।
एसपी (सिटी) मृदुल ने बताया कि रोहित को 18 अप्रैल को एक पुराने आपराधिक केस में पंचकूला कोर्ट में पेश होना था। वह गुरुग्राम में रह रहा है। उसे होटल में रुकना था। उसने पंचकूला में होटल बुक करवाने की बजाय होटल ललित में ऑनलाइन कमरा बुक करवा लिया था। वहां ठहरने के लिए तीनों ने ही वास्तविक पहचान पत्र दिए थे। वह विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों को मिल कर उसके साथ फोटो लेना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने वही होटल चुना, जिसमें टीम ठहरी हुई थी। रोहित पर वर्ष 2018 में सेक्टर- 26 के एक बार में हुई फायरिंग केस में आरोपी बनाया गया था। वहीं नवीन को पंचकूला में डकैती केस में आरोपी बनाया गया था।