फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The tenure of three PU wardens completed on 31st May, looking for new faces

पीयू के तीन वार्डन का कार्यकाल 31 मई को पूरा, नए चेहरों की तलाश

Sat, 29 May 2021 08:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
The tenure of three PU wardens completed on 31st May, looking for new faces
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के तीन वार्डन का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो जाएगा। इन पदों के लिए भी पीयू के अधिकारी चेहरे ढूंढ रहे हैं। वहीं भाजपाई अपने चेहरों को फिट करने के लिए सिफारिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्वॉयज छात्रावास संख्या दो के वार्डन प्रो. वरिंदर नेगी, ब्वॉयज छात्रावास संख्या पांच के वार्डन डॉ. प्रवीन कुमार व गर्ल्स छात्रावास संख्या चार की वार्डन डॉ. कविता तनेजा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन सभी कार्य संतोषजनक माना जा रहा है। इनकी जगह दूसरे वार्डन लेंगे। जानकारों का कहना है कि वार्डन के लिए चेहरे तो काफी हैं, लेकिन उस पद का कार्य बखूबी कर पाएंगे या नहीं, यह समस्या खड़ी हुई है। ऐसे में चयन करने में कोई गलती न हो, इसी को देखा जा रहा है। एक अन्य छात्रावास के वार्डन को भी बदलने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि उनका कार्यकाल ठीक नहीं चल रहा। नियमों का पालन करवाने में वह असमर्थ हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुटा ने मुद्दा उठाया था कि वार्डन भी वरिष्ठता के आधार पर लगाए जाएं, लेकिन पीयू प्रशासन ने पिछले साल भी ऐसा नहीं किया और इस बार भी इसकी उम्मीद नजर कम ही आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed