फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The system manages patient waiting time stalled, problems of patients increased

पेशेंट वेटिंग टाइम को मैनेज करने वाले सिस्टम ठप,  मरीजों की दिक्कतें बढ़ीं

Tue, 06 Dec 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 06 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The system manages patient waiting time stalled, problems of patients increased
लाइन में मरीज - फोटो : अमर उजाला

मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर जनरल अस्पताल को ऑनलाइन किया गया। ताकि मरीजों का समय बर्बाद न हो और पेशेंट वेटिंग टाइम कम हो सके।

विज्ञापन


लेकिन ये सिस्टम पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में कारगर साबित नहीं हो पाए। अस्पताल के अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि इस मामले का जिक्र अस्पताल प्रबंधन की ओर से आयोजित मीटिंग में भी हो चुका है। 
विज्ञापन


इसे डॉक्टरों ने अपोज किया लेकिन समाधान न होने से अस्पताल के मरीज और तीमारदार परेशान हैं। वहीं ये ऑनलाइन सिस्टम डॉक्टरों के लिए मुसीबत बन गया है।

ऐसी स्थिति में डॉक्टर पहले की अपेक्षा मरीजों को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। क्योंकि उन्हें खुद मरीजों की एंट्री करानी पड़ रही है। डॉक्टरों के पास डाटा ऑपरेटर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलइडी ऑन फिर भी मरीज लाइन में 
जनरल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एलईडी लगाई गई है। ताकि मरीजों को लाइन में न खड़ा होना पड़े। वह ओपीडी के बाहर बैठे रहें और टोकन सिस्टम के हिसाब से आएं।


जैसे ही उनका ओपीडी नंबर आए तो वह डॉक्टर से जांच करा लें। लेकिन एलईडी ऑन होने के बाद भी अस्पताल में सैकड़ों की तादात में मरीज जांच के लिए ओपीडी के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं। 

लैब ऑनलाइन फिर भी कतारें 
अस्पताल की लैब को ऑनलाइन करने के बाद भी रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट के लिए मरीजों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर मरीज आईटी फ्रेंडली नहीं हैं। उन्हें रिपोर्ट के लिए अस्पताल की लैब में आना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed