फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The sun's mercury started rising again, the temperature reached higher than normal

Chandigarh News: फिर चढ़ने लगा सूरज का पारा, तापमान सामान्य से अधिक पहुंचा

Tue, 15 Apr 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The sun's mercury started rising again, the temperature reached higher than normal
चंडीगढ़। अप्रैल की शुरुआत में हल्की राहत के बाद एक बार फिर से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अब चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को भी तेज धूप के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

19 के बाद मौसम में बदलाव संभव
चंडीगढ़ मौसम केंद्र का कहना है कि दिन के समय धूप तेज रहेगी और उमस में भी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 19 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभव है। इस दौरान हल्की बारिश या बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना बन सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed