फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The sun came out for a while during the day, people shivered with cold in the evening

Chandigarh News: दिन में कुछ देर के लिए निकली धूप, शाम को ठंड से कांपे लोग

Fri, 03 Jan 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The sun came out for a while during the day, people shivered with cold in the evening
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन शाम होते ही ठंड ने अपना कहर बरपाया। पिछले तीन दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से ठंड बहुत ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 जनवरी से बादलों का डेरा शुरू हो जाएगा और 6 जनवरी को बारिश की संभावना है। बेशक कड़कड़ाती ठंड पड़ रही हो, लेकिन शहर के दिल सुखना लेक पर घूमने आने वाले लोगों की तादाद में कोई कभी नहीं आई है। यहां चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिन के समय हल्की धूप के कारण लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं। अगले दो दिनों तक सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। हालांकि, 6 जनवरी को बारिश के कारण ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। सर्दी से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी गर्म कपड़े और गर्म पेय पदार्थ पीने की सलाह
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। अब शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में कुछ देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed