फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The students enthralled everyone with their cultural presentations.

Chandigarh News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने सभी का मन मोहा

Mon, 29 Sep 2025 09:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
The students enthralled everyone with their cultural presentations.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी गोबिंदगढ़। आरआईएमटी विश्वविद्यालय के आतिथ्य प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित ग्लोब फेस्ट का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस उत्सव ने जहां भारत की विविध पाक परंपराओं और क्षेत्रीय विशेषताओं को प्रदर्शित किया।
अंतिम दिन प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत झलक भी दर्शाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर सलोनी बंसल ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में प्रो. चांसलर (अकादमिक्स) डॉ. बीएस भाटिया, प्रो. वाइस चांसलर डॉ. एससी शर्मा, डॉ. जीवोनंद मिश्रा (डीन अकादमिक अफेयर्स) तथा डॉ. नितिन ठप्पर (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की झलक लिए प्रस्तुतियों में जोश, उत्साह और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में आतिथ्य प्रबंधन विभाग ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed