फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The strike will stay two days 'growth'

दो दिनों की हड़ताल से रुकेगी ‘रफ्तार’

Mon, 11 Nov 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 11 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
The strike will stay two days 'growth'
गोहाना में भले ही मुख्यमंत्री की तरफ से कई घोषणाएं की गई हों, लेकिन कर्मचारी वर्ग अब भी नाखुश है। सर्व संघ हरियाणा ने 13 और 14 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन


सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान धर्मबीर सिंह फोगाट व महासचिव सुभाष लांबा ने सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड पर संघ के सदस्यों के साथ बैठक की और हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


फोगाट ने कहा कि 13 व 14 नवंबर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों के साथ आम जनता का भी पूरा समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री की गोहाना रैली में जो घोषणाएं की गई है, वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से जो आस लगा रखी थी, उसके विपरीत कर्मचारियों का मजाक उड़ाया गया है।

वहीं, सुभाष लांबा ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुलिस व लिपिक वर्ग को पंजाब के समान वेतनमान देने, केंद्र के समान वेतनमान भत्ते पर मुख्यमंत्री बिल्कुल संवदेनशील नजर नहीं आए।


 सरकार हड़ताल के दबाव में झूठी घोषणाओं का सहारा लेकर हड़ताल को कमजोर करना चाहती थी, लेकिन इस घोषणा के बाद कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया है।

हड़ताल से ये होगा असर
इस हड़ताल में रोडवेज, स्वास्थ्य विभाग, निगम, परिषद, लिपिक, अध्यापक व अन्य सभी तरह के विभागों के शामिल होने का दावा किया गया है। लिहाजा, इसका गहरा असर पड़ेगा।

बसें नहीं चलेंगी। दो दिनों तक सफाई व्यवस्था चरमराएगी और स्कूलों में भी शायद अध्यापक न मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed